पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास वार्ड में पुराने दरोगा को वापस पाने के लिए पार्षद श्याम पटेल ने शर्ट उतार कर नगर निगम में प्रदर्शन किया वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद श्याम पटेल अर्धनग्न होकर नगर निगम पहुंच गए और आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थक भी उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त से चर्चा की ओर उनसे मांग की कि उन्हें वही दरोगा चाहिए जो पहले वार्ड में तैनात था।
नया दरोगा किसी काम का नहीं है इसकी वजह से ना तो साफ सफाई हो रही है और नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों के छोटे-मोटे काम भी नहीं हो रहे हैं कई बार शिकायत करने पर भी जब कार्यवाही नहीं हुई तो पार्षद श्याम पटेल को मजबूरी में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
इधर नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा को पार्षद के द्वारा इस तरह का प्रदर्शन किया जाना ठीक नहीं लगा, उन्होंने कहा कि दरोगा बदला जाना सामान्य बात है लेकिन पुराने दरोगा को ही वापस भेजने की जिद करना उनकी समझ में भी नहीं आ रहा है उन्होंने पार्षद के इस कृत्य को भी अशोभनीय करार दिया।
HIGHLIGHTS