नगर निगम के सभापति रवि जैन और निगम कमिश्नर ने फूल देकर अतिक्रमण हटा लेने की अपील

By: PalPal India News
July 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मंगलवार को देवास निगमायुक्त रजनीश कसेरा व सभापति रवि जैन अन्य कुछ पार्षदों के साथ एमजी रोड स्थित व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचे और उन्हें गुलाब का फुल भेंट कर अपनी दुकानों के सामने से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।
उल्लेखनीय है कि एमजी रोड पर अक्सर अव्यवस्थित यातायात के कारण प्रतिदिन जाम लगने की स्थिति निर्मित होती है ऐसे में एमजी रोड पर आने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सभापति रवि जैन ने बताया कि एमजी रोड के चौड़ीकरण को लेकर हम यहां पर निकले हैं और दुकानदारों को गुलाब का फुल देकर उनसे अपील की जा रही है कि उनकी दुकान के सामने जो भी अस्थाई अतिक्रमण है उसे हटाए और जो भी ग्राहक आते हैं उनके वाहन खड़े करने की दुकान के सामने ही व्यवस्था करें। एमजी रोड चौड़ीकरण को लेकर राशि भी स्वीकृत हुई है। उसको लेकर हम यह पहला कदम उठा रहे हैं जहां पर गुलाब देकर अपील कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर व्यापारी नहीं मानेंगे तो एमजी रोड़ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • फूल देकर अतिक्रमण हटा लेने की अपील
  • नगर निगम के सभापति रवि जैन और निगम कमिश्नर ने की अतिक्रमण हटाने की अपील
  • एमजी रोड के व्यापारियों को दिए गुलाब के फूल
  • अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *