बारिश ने दिखाया रौद्र रूप, पानी पानी हुआ बेलखेड़ा,घरों और दुकानों में भरा पानी

By: PalPal India News
July 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बेलखेड़ा जबलपुर जिले के बेलखेड़ा में बारिश का रौद्र रूप इस कदर देखने को मिला कि चौतरफा पानी ही पानी नजर आया। खेतों में लगी मक्का एवं अरहर की फसल डूब गई, किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। वही शासकीय उचित मूल्य की दुकान में रखा खाद्यान्न भी पानी में डूब गया जिससे लाखों रुपए का खाद्यान्न नष्ट हो गया। अस्पताल एवं स्कूल में भी पानी भर गया, वही बेलखेड़ा के समीप कूंड़ा, एवं गोकल का संपर्क 24 घंटे टूटा रहा,फोर लाइन के पास पुलिया जलमग्न हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग की गई लेकिन इस पुलिया को बनाने के लिए कोई सुनने वाला नहीं है। हर वर्ष बारिश में मार्ग बंद रहता है,वहीं बेलखेड़ा में उचित मूल्य की दुकान में पानी भरने का कारण पास में बह रहा नाला है, जो कई वर्षों से साफ नहीं हुआ। जरा से पानी में नाला उफान पर आ जाता है और पानी दूर-दूर तक फैल जाता है, जिससे आवागमन में भी असुविधा होती हैं।

HIGHLIGHTS

  • पानी पानी हुआ बेलखेड़ा,घरों और दुकानों में भरा पानी।
  • बारिश ने दिखाया रौद्र रूप।
  • अस्पताल में भी भरा पानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *