सड़क पर उतरे मूंग की फसल न तुलने से परेशान किसान,खरीदी केंद्र में बारदाना न होने की बताई गई समस्या

By: PalPal India News
July 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव समर्थन मूल्य पर मूंग की फसल बेचने आए किसान बारदाना न होने के कारण तीन दिनों से परेशान है इसे लेकर किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि हम प्रदर्शन इसलिए कर रहे है क्यूंकि तीन दिन से वेयर हाउस बंद है और लाइट भी बंद है और वो लोग बोल रहे है की बारदाना नहीं है, जबकि दो दिन पहले श्री नगर से फोन आया की बारदाना ले जाओ चार दिनों से हम लोग परेशान है यहाँ खड़े है। हमारी फसल भी खराब हो रही है पूरी मूंग खराब हो रही है। किसानों ने ये भी कहा की बारदाना न होने के लिए पूरी तरह से खरीदी केंद्र प्रबंधन जिम्मेदार है कहने के बावजूद भी बारदाना लाने के लिए गाड़ी नहीं भेजी गई। जिसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है और वे तीन दिनों से वेयरहाउस के सामने अपनी फसल बेचने के लिए खड़े हैं।

HIGHLIGHTS

  • सड़क पर उतरे मूंग की फसल न तुलने से परेशान किसान।
  • खरीदी केंद्र में बारदाना न होने की बताई गई समस्या।
  • समिति प्रबंधक द्वारा किसानों को दी गई समझाइश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *