बाजनामठ स्थित काल भैरव मंदिर में हुई चोरी, हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुखौटा ले गए चोर

By: PalPal India News
July 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर की पुलिस इतनी लापरवाह हो चुकी है कि 6 महीने में कई बार चोरी होने के बाद भी एक बार भी एफआईआर दर्ज नहीं की। बाजना मठ के काल भैरव मंदिर से इस बार चोरों ने हनुमान जी का चांदी का मुखौटा पार कर दिया। मंदिर के पुजारी भक्तों के साथ जब रिपोर्ट करने पहुंचे तो उन्हें इस बार फिर से आवेदन देने के लिए कह दिया गया, लेकिन इस बार भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मंदिर के पुजारी का कहना है कि 6 महीने में कई बार चोर चोरी कर चुके हैं या चोरी करने की कोशिश कर चुके हैं।

लेकिन पुलिस ना तो एफआईआर कर रही है और ना ही जांच कर रही है, हालांकि इस बार पुलिस ने एफआईआर करने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बाजना मठ काल भैरव मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति में से चांदी का मुखौटा चोरी होने से भक्तों में काफी आक्रोश है।

HIGHLIGHTS

  • हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुखौटा ले गए चोर।
  • बाजनामठ स्थित काल भैरव मंदिर की घटना।
  • हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुखौटा ले गए चोर।
  • 6 महीने में कई बार चोरी लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *