गोटेगांव के सीएम राइज स्कूल में गिरी सीलिंग 2 बच्चों को आई गंभीर चोट, 6 बच्चे घायल

By: PalPal India News
July 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव के सीएम राइज स्कूल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक क्लास की सीलिंग बच्चों के ऊपर गिर गई। बच्चों के ऊपर सीलिंग गिरते ही चीख पुकार मच गई और शिक्षकों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में बच्चों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर इलाज के लिए भेजा गया बताया जा रहा है कि उस वक्त 6 बच्चे 11वीं कक्षा में पढ़ रहे थे। जिनके ऊपर सीलिंग गिरी इनमें से एक छात्रा को जहां हाथ में ज्यादा चोट लगी। वहीं दूसरी छात्रा को सिर में ज्यादा चोट आई बाकी छात्र-छात्राओं को मामूली चोटे आना बताया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की माने तो सीलिंग ज्यादा पुरानी नहीं है, लेकिन पानी भर जाने के कारण वह फूल गई और फिर गिर गई।

HIGHLIGHTS

  • 11वीं क्लास में पढ़ रहे हैं बच्चों पर गिरी सीलिंग।
  • गोटेगांव के सीएम राइज स्कूल में हादसे से हड़कंप।
  • 11वीं क्लास में पढ़ रहे हैं बच्चों पर गिरी सीलिंग।
  • 6 बच्चों के घायल होने की खबर, दो को आईं गंभीर चोटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *