बाजार में घुसा बेकाबू ट्रक,एक की मौत कई घायल देखे विडियो

By: PalPal India News
July 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। राजगढ़ में बाजार में घुसे एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को कुचल दिया हादसे में गोपाल शर्मा नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हादसे के बाद इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन वीडियो को देखकर आपको पता लग जाएगा कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद लोगों ने कैसे-कैसे अपनी जान बचाई, वहीं भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी थे। जिन्होंने मौका देखकर सड़क पर बिखरे पड़े आमों को भी उठाकर रख लिया यह घटना राजगढ़ के मेन मार्केट में दोपहर करीब 12:35 बजे हुई।

बेकाबू ट्रक बाजार से होते हुए तिल्ली चौक की और तेज गति के साथ जा रहा था लोग चिल्लाने लगे सामने से हटो- इस दौरान सामने से आ रहे एक स्कूल वेन के ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए, बिना समय गंवाए वेन को पीछे घुमा लिया। जिससे ड्राइवर की जान बच गई। हालांकि वेन ड्राइवर इरफान खान को पैर में मामूली चोट आई है। राजगढ़ में बेकाबू हुए ट्रक हादसे की तस्वीर को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसा भी होता है। यहां सड़क पर जिस समय लोग घायल पड़े थे। उस दौरान कुछ लोग मौका देख सडक पर बिखरे पड़े आम को उठाकर कपड़े में छिपाकर रखते नजर आए। इस दौरान किसी ने इस व्यक्ति का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

HIGHLIGHTS

  • बाजार में घुसा बेकाबू ट्रक,एक की मौत कई घायल।
  • मुख्य मार्केट में फेल हुए ट्रक के ब्रेक।
  • एक व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा,मची अफरा तफरी।
  • कइयों के घायल होने की खबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *