फ्रांस से आए कपल ने हाटपीपल्या के पालखा में की शादी,शादी देखने उमड़े लोग

By: PalPal India News
July 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास भारतीय संस्कृति इन दोनों विदेशियों को आकर्षित करने लगी है,और उसे अपना भी रही है। हाटपीपल्या के ग्राम पालखा में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां पर फ्रांस के एक कपल ने अपनी एनिवर्सरी पर भारतीय संस्कृति से शादी रचाई, पालखा निवासी हेमसिंग राजपूत, प्रेमसिंह राजपूत शिक्षक महेंद्र सिंह राजपूत, राहुल सिंह राजपूत के यहां भारत भ्रमण करते हुए फ्रांस से एक कपल आया था, जहां पर शादी का आयोजन हुआ, भारतीय संस्कृति के अनुसार फ्रांस से आए लुईक व कारोल की शादी संपन्न कराई गई, इस दौरान दूल्हा दुलन की तरह दोनों कपल को राजपूताना ड्रेस में तैयार किया गया,महेंद्र सिंह राजपूत के घर से दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर, जूलूस के रूप में राम मंदिर पहुंचाया।

इस दौरान इस शादी को देखने के लिए ग्रामीण में काफी उत्साह देखा गया, महिलाएं घरों के दरवाजे खिड़की से झाककर विदेशी दूल्हे दुल्हन को देखती रही , जुलूस में ग्रामीण ढोल धमाके के साथ झूमते हुए नजर आए। साथ ही दुल्हन भी नाचती हुई नजर आई,राम मंदिर पंडित प्रभुशंकर शर्मा,मनोहर दास बैरागी द्वारा विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया।

सोहन सिंह राजपूत ने बताया कि कपल ने भारत में भारतीय संस्कृति से विवाह शादी करने की इच्छा जाहिर की थी, इसी के चलते दोबारा कपल भारत भ्रमण पर आए तो उनकी शादी की एनिवर्सरी पर भारतीय संस्कृति से शादी संपन्न कराई फ्रांस से आए कपल ने कहा कि भारतीय संस्कृति बहुत ही अच्छी संस्कृति है, इससे वे प्रभावित हुए , और इसी के चलते उन्होंने एक छोटे से गांव में भारतीय संस्कृति के अंतर्गत अपनी एनिवर्सरी पर शादी का आयोजन किया। साथ ही भारतीय परिवार भी बहुत ही प्रेमी हैं, इस आयोजन में हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी भी सम्मिलित हुए और फ्रांसी कपल से मिलकर उन्हें उपहार भेंट किया।

  • विदेशियों की देशी शादी देखने उमड़े लोग
  • अनोखी शादी देखने पहुंचे लोग
  • फ्रांस से आए कपल ने हाटपीपल्या के पालखा में की शादी
  • भारतीय संस्कृति से एनिवर्सरी पर की शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *