पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। गढ़ा के मुजावर मोहल्ला में मस्जिद के पीछे एक मकान रात करीब 2:30 बजे गिर गया। उस वक्त घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे मकान गिरते ही उनमें हड़कंप मच गया और घर के लोग उठकर बाहर आ गए। इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। जिस व्यक्ति का मकान गिरा उसका कहना है कि घर के अंदर तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से मकान गिरा और उन्हें हजारों रूपयों का नुकसान हुआ उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।