दस्तावेजों की मांग को लेकर भंडारी अस्पताल में हंगामा,बना रहा गहमागहमी का माहौल

By: PalPal India News
July 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर भंडारी अस्पताल में उस वक्त गहमागहमी का माहौल बन गया जब एक परिवार के लोग वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे बताया जाता है कि एडवोकेट सतीश नामदेव की 26 जून को हार्ट अटैक आने से अस्पताल में मौत हो गई थी।आज परिवार के लोग इलाज से संबंधित दस्तावेज लेने अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने ओरिजिनल दस्तावेज देने से मना कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में सतीश नामदेव के परिजनों और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और विवाद होने लगा। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से दस्तावेज मृतक सतीश नामदेव के परिजनों को उपलब्ध करा दिए इसके बाद विवाद शांत हुआ।

HIGHLIGHTS

  • दस्तावेजों की मांग को लेकर भंडारी अस्पताल में हंगामा।
  • भंडारी अस्पताल में बना रहा गहमागहमी का माहौल।
  • मृतक सतीश नामदेव के परिजनों ने किया हंगामा।
  • ओरिजिनल दस्तावेज मांग रहे थे मृतक के परिजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *