कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन,भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

By: PalPal India News
July 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर एक रैली निकाली गई। विधायक अशोक रोहाणी अभिलाष पांडे और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक से शहीद स्मारक तक मशाल जुलूस निकाला इस जुलूस का समापन शहीद स्मारक में हुआ। जहां सभी ने कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी भाजपा के नेताओं का कहना है कि 26 जुलाई को भारतीय सेना के जवानों ने कारगिल में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। इसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए थे और उन्हीं की शहादत की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं इसलिए उनकी स्मृति में यह जुलूस निकाला गया।

  • कारगिल के शहीदों को किया नमन।
  • कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन।
  • भारत माता चौक से शहीद स्मारक तक मशाल जुलूस।
  • भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *