पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना के जिला अस्पताल में एक मरीज की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ बताया जा रहा है कि राजा भैया नाम के एक मरीज को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया लेकिन जब निजी अस्पताल में भी इलाज नहीं मिला तो वापस उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल की ओपीडी में लाश रखकर जमकर हंगामा किया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाइश दी जिसके बाद परिजन माने और जांच और कार्यवाही का आश्वाशन मिलने के बाद उन्होंने हंगामा करना बंद किया। पुलिस का कहना है कि मामले को जांच में लिया गया है।
HIGHLIGHTS