सरकारी कुआं में हो रही थी नाबालिग की शादी,प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रुकवाया विवाह

By: PalPal India News
July 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आचार्य विनोबा भावे वार्ड के सरकारी कुआं में एक नाबालिक की शादी होने वाली थी लेकिन प्रशासनिक टीम ने वहां पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 या 17 साल है और लड़के की उम्र 20 साल है दोनों ही परिवार के लोगों ने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी और शादी करने ही वाले थे, कि इतने में प्रशासनिक टीम आ धमकी और जब लड़की का आधार कार्ड देख तो उसके हिसाब से उसकी उम्र 18 साल से कम मिली। इसके बाद प्रशासन ने परिजनों को शादी न करने की हिदायत दी और परिजन भी इस बात को मान गए अब वे 2 साल बाद लड़की की शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं।

परिजनों का कहना है कि ये लव मैरिज थी क्योंकि लड़का और लड़की का अफेयर चल रहा था इसलिए किसी अनहोनी के डर से वे जल्द से जल्द शादी कर देने का मन बना चुके थे इसलिए उन्हें जल्दबाजी में शादी तय करनी पड़ी बहरहाल शादी रोक दी गई है।

HIGHLIGHTS

  • प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह।
  • सरकारी कुआं में हो रही थी नाबालिग की शादी।
  • प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रुकवाया विवाह।
  • परिजनों को दी शादी न करने की हिदायत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *