पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नगर निगम जल प्लावन ना होने के दावे तो खूब करता रहा लेकिन बारिश ने उन दावों की पोल खोल कर रख दी। ग्वारीघाट स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर से लेकर अवधपुरी कॉलोनी मेन रोड पर पानी भरने की समस्या से लोग पिछले दो सालों से जूझ रहे हैं। जरा सी बारिश में इस सड़क पर पानी भर जाता है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खास तौर पर ग्वारीघाट, सिद्ध गणेश मंदिर और शिवकामेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कई बार इसकी शिकायत पार्षद से लेकर महापौर तक सभी को की लेकिन किसी ने लोगों की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले दो सालों से हो रही है यदि नाली का निर्माण हो जाए तो जल निकासी की व्यवस्था हो जाएगी और फिर पानी नहीं भरेगा लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
HIGHLIGHTS