पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव जबलपुर मार्ग पर स्थित साईं श्रद्धा वेयरहाउस में मूंग उपज लेकर आए किसान तुलाइ न होने से आक्रोशित हो गए। गुस्साए किसानों ने सड़क पर बैठकर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाईस देते हुए दोनों ओर खड़े हुए वाहनों का आवागमन शुरू कराया। मौके पर पहुंची तहसीलदार नीलम श्रीवास ने किसानों से चर्चा की किसानों का कहना था कि वेयरहाउस में उनकी उपज मशीन में डालकर फिल्टर की जा रही है।
जिसमें उनकी उपज के दो टुकड़े हो रहे हैं और वह दाल का रूप ले रही है जिससे उन्हें नुकसान भी हो रहा है और उपज को वेयरहाउस में नहीं लिया जा रहा हे। आपको बता दें कि इससे पहले शासन के निर्देश अनुसार सर्रा के पास स्थित जय मारुति वेयर हाउस में बनाए गए। केंद्र में खरीदी की जा रही थी लेकिन वेयरहाउस भर जाने की वजह से साईं श्रद्धा वेयरहाउस में यह खरीदी प्रारंभ की गई जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई ।
HIGHLIGHTS