पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। उज्जैन के महाकालेश्वर की तर्ज पर हर साल की तरह इस साल भी भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी यात्रा 29 जुलाई सावन के दूसरे सोमवार पर निकाली जाएगी। समिति के पदाधिकारीयों ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा सुबह 10:00 बजे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगी। और शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए मंदिर में ही इसका समापन होगा। जगह-जगह गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा। इस सवारी में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल होंगे।
HIGHLIGHTS