पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मौसम विभाग ने भारी बारिश के होने पर देश भर जहाँ में अलर्ट जारी किया है। वहीँ जबलपुर एस पी सिंह बरगी हिल्स मुख्या अभियंता द्वारा एक प्रेस विगप्ती जारी की गई है, जिसमें बरगी बाँध को खोले जाने की सुचना जारी की गई है। जिसमें 25 जुलाई से लेकर २8 जुलाई के बीच में कभी भी खोले जा सकते है बरगी बाँध के गेट।
बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्रों मंडला, डिंडौरी समेत कई जिलों में हो रही लगातार बारिश बरगी बांध लबालब होने के करीब पहुंच गया है और कभी भी बरगी बांध के गेट खोलने की नौबत आ सकती है। वर्तमान में बरगी बांध का जलस्तर पर 416.30 मीटर हो गया है। जबकि 31 जुलाई तक 417 मीटर निर्धारित है। लिहाजा बरगी बांध के गेट अब कभी भी खुल सकते हैं। वहीँ बरगी मुख्या अभियंता ने सभी से अपील की है की तटीय इलाकों से दूर रहे और सुरक्षित रहे बांध प्रबंधन ने गेट खोले जाने की सूचना देते हुए तटीय क्षेत्रों के आस-पास रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है।
हम आपको बता दे की बरगी बाँध के जल भराव का क्षेत्र 14556 वर्ग की.मी. फैला है वही 4 दिनों में 156.00 एम एम बर्षा दर्ज की गई है। लेकिन कल दोपहर 12 बजे तक बाँध का जल स्तर ४१६.20 मीटर हो गया है जबकि 31 जुलाई तक बाँध का जल स्तर ४१७.50 मीटर निर्धारित किया गया था। लेकिन तीन दिन से हो रही बारिश में बरगी में 465 मिलियन घन मीटर पानी की आवक को दर्ज किया गया है. मुख्या अभियंता द्वारा बताया गया है की बाँध का जल स्तर 418.00 मीटर पहुचने पर गेट खोल दिए जायेंगे।