स्मार्ट सिटी के गांव जैसे हालात,धनवंतरी नगर की सड़कों पर भरा पानी,नगर निगम के दावों की खुली पोल

By: PalPal India News
July 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। इन तस्वीरों को देखकर आप समझ रहे होंगे कि ये तस्वीर किसी गांव की हैं, लेकिन यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि यह हालत स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले जबलपुर के धनवंतरी नगर इलाके की है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है और उसी में से वाहन जैसे तैसे गुजर रहे हैं। इसके साथ-साथ महिलाएं और बच्चों को भी घुटने तक पानी में डूब कर निकलना पड़ रहा है। जलप्लावन की वजह से हर कोई परेशान है बस जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नहीं है।

पानी निकासी के इंतजाम न होने से धनवंतरी नगर के ये हालात बन गए हैं, जबकि नगर निगम ने बरसात के पहले दावे किए थे कि नाले नालियों की सफाई कर दी गई है और इस बार जलप्लावन के हालात नहीं बनेंगे। लेकिन जरा सी बारिश ने ही नगर निगम के उन तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी और ऐसा जलप्लावन हुआ कि लोग हलाकन हो गए।

HIGHLIGHTS

  • स्मार्ट सिटी के गांव जैसे हालात।
  • धनवंतरी नगर की सड़कों पर भरा पानी।
  • वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी।
  • नगर निगम के दावों की खुली पोल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *