गढ़ा गंगानगर की सड़कों के हाल बेहाल,वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार

By: PalPal India News
July 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गढ़ा के गंगानगर में बारिश के मौसम में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। एक तो वैसे ही पानी निकासी के इंतजाम नहीं है ऊपर से सीवर लाइन का काम कर रही कंपनी ने सड़कों को इतने बेतरतीब ढंग से खोद दिया है कि पूरे रास्ते भर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। वाहन चालक किसी तरह गाड़ी निकाल रहे हैं जिसकी वजह से लगातार हादसे से हो रहे हैं महिलाएं फिसल फिसल कर गिर रहीं हैं।

जिससे वह घायल हो घायल हो रहीं है हैरानी की बात तो यह है कि एक साल पहले सीवर लाइन का काम कर रहे ठेकेदार ने सड़कों को खोदकर छोड़ दिया। लेकिन अभी तक ना तो सीवर लाइन का ही काम हुआ और ना ही सड़क बनाई गई। जिसकी वजह से गंगानगर में चारों तरफ सड़के खुदी पड़ी हैं और सड़कों में पानी भर रहा है। बारिश में यही पानी लोगों के घरों तक में घुस रहा है लोगों का कहना है कि ऐसे हालातो में उनका सड़कों से निकलना दूभर हो चुका है।

HIGHLIGHTS

  • गढ़ा गंगानगर की सड़कों के हाल बेहाल।
  • सीवर लाइन के लिए खोद दी गई चारों तरफ की सड़क।
  • वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *