29 जुलाई को निकलेगी संस्कार कावड़ यात्रा,60 हजार से ज्यादा कांवड़िए होंगे शामिल

By: PalPal India News
July 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हर साल की तरह इस साल भी सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को संस्कार कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। विश्व रिकॉर्ड बना चुकी यह यात्रा ग्वारीघाट से सुबह 7:00 बजे शुरू होगी। यहां से कावड़िए एक कावड़ में नर्मदा जल और दूसरे में पौधा लेकर रवाना होंगे विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए खमरिया स्थित कैलाश धाम मंदिर पहुंचेंगे। जहां पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और पौधा रोपण करेंगे। संस्कार कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष निलेश रावल और संयोजक शिव यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले साल 60 हजार कांवड़िए इस यात्रा में शामिल हुए थे। लेकिन इस बार यह संख्या और ज्यादा होगी इसके साथ-सा द जगह-जगह स्वागत मंच भी पिछले साल के मुकाबले दो गुना ज्यादा लगाए जाएंगे।

HIGHLIGHTS

  • 29 जुलाई को निकलेगी संस्कार कावड़ यात्रा।
  • 60 हजार से ज्यादा कांवड़िए होंगे शामिल।
  • संस्कार कावड़ यात्रा समिति की पत्रकार वार्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *