पंडित जी ने घर बैठे कनाडा के टोरंटो शहर में कराया ऑनलाइन विवाह

By: PalPal India News
July 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिवनी शहर के एक पंडित जी ने कनाडा में रह रहे दूल्हा दुल्हन की पूरी विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी कराई। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। शहर के बारापत्थर कॉलोनी में रहने वाले आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे ने बताया,कि कनाडा निवासी वर पक्ष भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह करने के लिए बहुत उत्सुक थे। कनाडा के टोरंटो शहर में संगीता और वर शादी पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न कराई गई।

उन्होंने बताया कि बारापत्थर में रहने वाले उपाध्याय परिवार का बेटा अमेरिका में जॉब करता है। ज्यादा काम होने से वह भारत नहीं आ पा रहा था। बेटे के लिए लड़की भी देख ली थी और बात भी फाइनल कर दी गई थी। लेकिन वह भारत नहीं आ पा रहे थे इस कारण से उपाध्याय परिवार को अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाना पड़ा। वहीं उन्होंने अपने बेटे की शादी करवाने का फैसला लिया। ऐसे में उन्होंने उनसे ऑनलाइन शादी करवाने की बात कही। जिससे विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी संपन्न करवाई।

HIGHLIGHTS

  • पंडित जी ने घर बैठे कनाडा में कराया ऑनलाइन विवाह।
  • पंडित जी ने घर बैठे कनाडा के टोरंटो शहर में कराया ऑनलाइन विवाह।
  • दूल्हा दुल्हन ने लिए ऑनलाइन फेर।
  • विधि विधान के साथ संपन्न हुआ विवाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *