पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। खास तौर पर शहर का पॉश इलाका माना जाने वाला राइट टाउन क्षेत्र पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। राइट टाउन की सड़कों पर घुटने घुटनों तक पानी भरा है ऐसे में दो पहिया वाहन चालक और पैदल वहां से निकलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चार पहिया वाहन चालक तो जैसे तैसे निकल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी पैदल और दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। लोगों का कहना है कि नाले नालियों की सफाई न होने से पानी निकासी रुक चुकी है।जिसकी वजह से पानी भरा हुआ है और तो और सड़क का पानी लोगों के घरों तक में घुस चुका है, लेकिन लोगों तक राहत अभी तक नहीं पहुंची है लोग इंतजार में है कि कब उन्हें जल प्लावन के हालात से छुटकारा मिलेगा लेकिन फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
HIGHLIGHTS