हत्या के प्रयास प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार,आरोपी पर था 3 हजार रूपये का ईनाम

By: PalPal India News
July 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में बीते माह हुई तलवारबाजी में 3 हजार का इनामी फरार आरोपी ऋषभ पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद के चलते 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन ऋषभ पाल को पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही थी, थाना प्रभारी गढ़ा निलेश दोहरे ने बताया कि राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर घारा 147, 148, 149, 307, भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण मे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 1 अन्य आरोपी ऋषभ पाल घटना दिनॉक से ही फरार था।

HIGHLIGHTS

  • तीन हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
  • क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस की कार्रवाई।
  • हत्या के प्रयास प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी पर था 3 हजार रूपये का ईनाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *