पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। निदान वाटर फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरईएफ की टीम ने दो घंटे में शव निकाला। युवक कटनी जिले का रहने वाला था। वह दोस्तों के साथ जबलपुर निदान फॉल घूमने आया था। घटना रविवार दोपहर बाद करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसडीआरईएफ को सूचना मिली कि निदान फॉल में युवक बह गया है। टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि गोपी ठाकुर चार दोस्तों के साथ कटनी से जबलपुर आया था। गोपी कटनी जिले के गायत्री नगर का रहने वाला है। एसडीआरईएफ की टीम ने पत्थरों के बीच फंसे गोपी को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि छुट्टी होने के कारण पांच दोस्त कार से जबलपुर घूमने आए थे। दोपहर को सभी लोगों को प्लान बना कि घूमने के लिए कहीं चलते हैं। कुछ ने बोला कि बरगी चलते है, इस बीच गोपी ने सलाह दी कि निदान फॉल चलते हैं। दोपहर करीब तीन बजे निदान वाटर फॉल पहुंचे। झरने के नीचे जब सभी लोग घूम रहे थे कि अचानक ही तेज बारिश के कारण जब छिपने के लिए पेड़ के नीचे जा रहे थे कि गोपी का पैर फिसल गया और वह पानी के बहाव में बह गया। दोस्तों के सब कुछ आंखों के सामने इतनी जल्दी हुआ कि वे कुछ समझ भी नहीं पाए।
HIGHLIGHTS