बरगी डैम के गेट खुलने के बाद बड़ी संख्या में पहुँच रहे लोग,फोटोग्राफी और सेल्फी लेने की मची होड़

By: PalPal India News
July 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बरगी बांध के 7 गेट खुलने के बाद ये नजारा देखने के लिए वहां लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। काफी संख्या में लोग इस नजारे को देखने बरगी बांध पहुंच रहे हैं। खासतौर पर फोटो और सेल्फी लेने की लोगों में होड़ मची हुई है। इसकी वजह से कोई हादसा ना हो इसके लिए डेम के ऊपर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं और अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस कर्मी निगरानी रख रहे है बरगी बांध में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

HIGHLIGHTS

  • गेट खुलने के बाद बड़ी संख्या में बरगी डैम पहुंच रहे लोग।
  • फोटोग्राफी और सेल्फी लेने की मची होड़।
  • हादसा रोकने बरगी बांध में पुलिस बल तैनात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *