पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर यादव कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति पैसे निकालने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम गया था जहाँ एटीएम में करीब ढाई फीट लंबा सांप बैठा हुआ था। उनकी नजर जैसे ही सांप पर पड़ी वे वहां से घबराते हुए बिना पैसे निकाले ही बाहर आ गए। जिसके बाद युवक ने अपने आस – पास के लोगो को बताया और सर्प विशेषज्ञ को सूचित किया गया जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
सर्पविशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे यादव कॉलोनी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम रूम में करीब ढाई फीट लंबा सांप घुस गया था, सांप एटीएम के बगल में बैठा था। जिसके कारण लोगों में दहशत रही। जिसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने ये भी बताया की सांप कील बैक चैकर्ट यानी पन्हियल प्रजाति का सांप है, जो कि जहरीला नहीं होता है।