पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुलपति प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा ने वर्ष 2024 25 का बजट सदस्यों के सामने पेश किया। इस बजट पर कार्य परिषद के सदस्यों ने आपस में चर्चा की जिसके बाद बजट का अनुमोदन कर दिया गया। अनुमोदन के बाद अब इस बजट के हिसाब से 1 साल तक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस बजट में हर गतिविधि के लिए फंड की व्यवस्था की गई है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आचार संहिता की वजह से इस बार पूर्ण बजट पेश नहीं हो पाया था जो अब किया गया है।
HIGHLIGHTS