पोलीपाथर के सेंट एलॉयसियस स्कूल की मनमानी,अभिभावकों से कार्रवाई का बदला ले रहे निजी स्कूल संचालक

By: PalPal India News
July 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अवैध फीस वसूली और कापी-किताबों सहित अन्य मामलों को लेकर जबलपुर कलेक्टर ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तो अब स्कूलों के द्वारा बच्चों और अभिभावकों को प्रताड़ित कर बदला लिया जा रहा है। ताजा मामला पोलीपाथर स्थित सेंट अलोयसिस स्कूल का है जहां बुधवार की सुबह महज चंद मिनट लेट आने के कारण स्कूल प्रबंधन ने गेट में ताला लगा दिया, जिसके कारण सैकड़ों बच्चे करीब आधे घंटे तक बाहर ही खड़े रहे। कुछ बच्चे इस कदर डर गए कि बाहर खड़े-खड़े रोने लगे।

परिजनों को जब जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचकर जब प्रबंधन से बात की तो उनके द्वारा अनुशासन की बात कही गई। कुछ अभिभावकों ने स्कूल की कार्रवाई को जब गलत बताया तो कहा गया कि स्कूल से टीसी लीजिए और जाइए। परिजनों का आरोप है कि जब से जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर कुछ स्कूल प्रबंधन को जेल भेजा है तब से किसी ना किसी कारण से बच्चों को परेशान किया जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • अब बच्चों और अभिभावकों से कार्रवाई का बदला ले रहे निजी स्कूल संचालक
  • पोलीपाथर के सेंट एलॉयसियस स्कूल की मनमानी
  • अनुशासन के नाम पर बच्चों को स्कूल में घुसने से रोका
  • समय पूर्व ही स्कूल के गेटों पर जड़ दिया ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *