युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

By: PalPal India News
July 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जिले के जबेरा थाना अंतर्गत मंगलवार की रात्रि में डेलनखेड़ा गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी पिक्कू सिंह ने बताया की वह अपने खेत से घर आ रहे थे तभी रास्ते में आंगनबाड़ी के पास युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई आंगनबाड़ी के पास आपका लड़का परा हुआ है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ बोल नहीं रहा था। तत्काल ही निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक लव कुश के कान से खून निकल रहा था और कमर के ऊपर घाव है ।घटनास्थल पर मृतक के पास किसी अन्य व्यक्ति का चश्मा एवं मोबाइल पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, घटना की सूचना लगते ही जबेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने अपने स्टाफ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

HIGHLIGHTS

  • युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।
  • परिजनों ने जताई हत्या आशंका।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *