कलेक्टर से की पोली पाथर सेंट अलॉयसिस स्कूल की शिकायत,अभिभावकों ने लगाए बदला लेने के आरोप

By: PalPal India News
July 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अभिभावकों द्वारा की जा रही शिकायत पर कलेक्टर के द्वारा की जा रही कार्यवाही का बदला लेने के लिए अब स्कूल प्रबंधन तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। ऐसा ही एक मामला बुधवार की सुबह पोली पाथर सेंट अलॉयसिस स्कूल में सामने आया जहां अनुशासन का हवाला देकर स्कूल के गेट बंद कर दिए गए।

सैकड़ो बच्चे बाहर खड़े रोते बिलखते रहे लेकिन स्कूल प्रबंधन को उन पर रहम नहीं आया जब उनके माता-पिता स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने उनसे बात करने से भी इंकार कर दिया। इसे लेकर सारे अभिभावक कलेक्टर दीपक सक्सेना के पास पहुंचे और उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर से की अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूल कलेक्टर का कोई आदेश मानने के लिए तैयार नहीं है। उल्टा अभिभावकों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • कलेक्टर से की पोली पाथर सेंट अलॉयसिस स्कूल की शिकायत।
  • स्कूल के गेट बंद करने पर मचा हंगामा।
  • अभिभावकों ने लगाए बदला लेने के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *