पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं। पुलिस को गस्त के दौरान गुप्तेश्वर मंदिर के पास प्रिंस विश्वकर्मा और राज सोनी नाम के दो युवक संदिग्ध अवस्था में स्कूटी से घूमते हुए मिले। जिन्हें पकड़ कर पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए जो नाबालिक हैं। आरोपियों ने वाहन चोरी की तीन वारदातें करना कबूल की हैं पुलिस आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
HIGHLIGHTS