सरकारी नौकरी के लिए दृष्टि बाधित छात्राएं भर रहीं फॉर्म

By: PalPal India News
July 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दृष्टि बाधित छात्राओं को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए उनके फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। दृष्टिबाधित छात्रावास में एक समाज सेवक संगठन के जरिए सरकार द्वारा निकाले गए बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए की दृष्टि बाधित छात्राएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रहीं हैं। संस्था के कार्यकर्ता निशुल्क सेवा देकर दृष्टि बाधित छात्राओं के आवेदन भरवा रहे हैं। ताकि उनमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो और दृष्टिबाधित छात्राओं को बैकलॉग पदों का फायदा मिल सके।

HIGHLIGHTS

  • सरकारी नौकरी के लिए दृष्टि बाधित छात्राएं भर रहीं फॉर्म।
  • दृष्टि बाधित छात्राएं भर रही फॉर्म।
  • सरकार के बैकलॉग पदों के लिए किए जा रहे आवेदन।
  • संस्था के कार्यकर्ता निशुल्क भरवा रहे फॉर्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *