पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उमरिया। उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लीनिक पर प्रशासनिक अमले ने छापामार कार्रवाई की जहां बड़ी मात्रा में फ्लूड व दवाइयां जप्त की गई हैं। वही कार्रवाई की भनक लगते ही झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी अवैध क्लीनिक के पीछे के दरवाजे से खेत की ओर दौड़ लगा दी और भाग गया। बताया जा रहा है कि चिल्हारी गांव में सानू मेडिकल के पीछे झोलाछाप डॉक्टर विष्णु प्रसाद मजूमदार उर्फ वीपी राय की अवैध क्लीनिक चल रही थी। डॉक्टर के पास किसी भी प्रकार की कोई वैध डिग्री या लाइसेंस ,रजिस्ट्रेशन नही पाया गया। इस दौरान टीम को काफी मात्रा में फ्लूड सहित कई ऐसी दवाइया भी मिली हैं जो गर्भधारण रोकने और गर्भपात से जुड़ी है। ऐसी दवाइयों को जब्त कर क्लीनिक को सील किया गया हालांकि झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की भनक लगते ही सामने पैथालॉजी और ऐसे अवैध क्लीनिक का संचालन करने वाले अन्य झोलाछाप डॉक्टर अपनी अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गए।
सूत्र बताते हैं कि झोलाछाप डॉक्टर के पुत्र द्वारा सख्त कार्रवाई न किये जाने और मामले को निपटाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी के पास बार बार जाकर विनती चिरौरी की जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी डॉक्टर पर क्या पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी या नही,या फिर मामला कुछ दिन बाद ठंडे बस्ते में चला जायेगा।
HIGHLIGHTS