पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में ” ग्यारवीं राज्य स्तरीय गन फॉर ग्लोरी एयर वेपन शूटिंग कॉम्पीटीशन का भव्य समापन हुआ । इस प्रतियोगिता के लोकायुक्त एसपी संजय साहू की बेटी शाइनी साहू ने कमाल कर दिया शाइनी साहू ने छह गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया। शाइनी साहू पिछले डेढ़ साल से गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में प्रेक्टिस कर रहीं हैं। मेडल जीतने के बाद शाइनी साहू काफी उत्साहित नजर आई उन्होंने इसका श्रेय अपने कोच को दिया है।
समापन अवसर पर अतिथियों के द्वारा विजेताओं को पदक वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की 50 अकादमियों से 700 से ज्यादा शूटर्स ने 70 इवेंट्स में भाग लिया। प्रतियोगिता में मेज़बान गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी के शूटर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 69 मैडल जीते जिसमें 34 इंडिविजुअल मेडल्स तथा12 टीम इवेंट में 36 मेडल्स जीते ।
HIGHLIGHTS