पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नेत्र के बिना जिंदगी जिंदगी नही होती चारो तरफ अंधेरा पसर जाता है,सब कुछ होने के बाद भी आदमी असहज और बेसहारा हो जाता है। लेकिन विदिशा जिले में वर्षो से संचालित सद्गुरु सेवा ट्रस्ट ने लाखों लोगो के जीवन को रोशन करने का काम किया है। आज राजगढ़ जिले के खिलचीपुर मे शिविर का आयोजन शासकीय अस्पताल परिसर में किया गया। जिसमे खिलचीपुर ही नही बल्कि जिले के कई हिस्सों से आकर लोगो ने अपनी आँखों की जाँच करवाई जिनकी आँखों मे दिक्कत है उनको बस सुविधा के माध्यम से ट्रस्ट भेजा गया और खाने पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था सभी निशुल्क की गई है।
खिलचीपुर मे आयोजित होने वाला यह निशुल्क नेत्र शिविर, पिछले 25 सालों से निशुल्क कैंप लगाकर लोगो के जीवन को रोशन करने का कार्य राजा साहब। स्व. मेजर देववृत सिंह जी पुण्य स्मृति में किया जा रहा है । जिसमे कई गरीबो के जीवन रोशन हुए हैं, यह कैंप सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के द्वारा लगाया जाता है और लोगो का सफल इलाज किया जाता है, इसके संस्थापक श्री रणछोड़दास जी महाराज है।
HIGHLIGHTS