फूलों का तारों का ये ही कहना है,एक हजारों मे मेरी बहना है गाते हुए,लाडली बहनों को रक्षा बंधन का उपहार देने चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव

By: PalPal India News
August 1, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,चित्रकूट। चित्रकूट में जियोपार्क स्थापना कार्यशाला और प्रदेश की लाडली बहनों को रक्षा बंधन पर्व के लिए 250/- रु की उपहार राशि देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज चित्रकूट पहुंचे। चित्रकूट उद्यमिता विद्यापीठ स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बहनों के लिए गाना फूलों का तारों का ये ही कहना है,एक हजारों मे मेरी बहना है गाते हुए अपना उद्बोधन शुरु किया गया। रक्षा बंधन को पावन पवित्र त्योहार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में प्रेम और विश्वास लाते हैं।

सरकार ने तय किया है कि प्रदेश भर में आज से 10 तारीख तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपनी बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाएंगे।रक्षा बंधन पर्व भाई बहन का अदभुद पर्व और सभी त्योहारों का राजा है। पर्व को मनाने के लिए सभी बहनों को 250/- रु दिए गए हैं। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के लिए बहनों को 450/- रु की राशि प्रदान की जाएगी। सरकार सभी पर्वों और त्योहारों को सामाज के साथ मिलकर मनाना चाहती है। इस अवसर पर मैं सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही चित्रकूट में हो रही सभी वसूली को बंद करने का निर्देश मंच से ही दिया वही लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को एक बड़ी राखी उपहार स्वरुप भेंट की गई।

HIGHLIGHTS

  • चित्रकूट और सतना की 131 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास।
  • लाडली बहनों को रक्षा बंधन का उपहार देने चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव।
  • चित्रकूट और सतना की 131 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास।
  • महिलाओं ने सीएम को भेंट की राखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *