पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिवनी में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए बताया जा रहा है, कि स्कूल की वैन और लखनादौन के एसडीओपी अपूर्व भलावी की गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूल वैन में बैठे तीन बच्चे घायल हो गए जिन्हें एसडीओपी अपूर्व भलावी ने तुरंत लखनादौन अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। खबर मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे बताया जा रहा है कि लखनादौन एसडीओपी अपने परिवार के साथ गाड़ी में बैठे हुए थे और गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। बहरहाल बच्चों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS