पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिल्ली में बेसमेंट में हुए हादसे के बाद जबलपुर नगर निगम एक्शन में आ गया है बेसमेंट में चलने वाले दफ्तर और कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है. गुरुवार को भी विजयनगर के आदि प्लाजा के बेसमेंट में चल रही दुकानों को सील कर दिया गया. इसके पहले आकाश और मोमेंटम क्लासेस की भी जांच की गई. और उनके भी बेसमेंट को सील कर दिया गया. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इसके एक दिन पहले नगर निगम के अमले ने कुछ अस्पतालों में भी कार्यवाही की थी. नगर निगम की इस कार्यवाही से उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जो बेसमेंट का उपयोग कार्यालय या कोचिंग के लिए कर रहे हैं.
हम आपको बता दे कि दिल्ली और जयपुर में हुए बेसमेंट हादशे के बाद प्राशासन अलर्ट है हम आपको बता दे की दिल्ली में बेसमेंट में चल रही कोचिंग में तीन बच्चों की मौत हो गई और इसके बाद दिल्ली जैसा ही हादशा जयपुर में हुआ. जिसमें तीन लोगो की बेसमेंट में पानी भरने से मौत हो गई. इन दोनों हादशे के बाद प्राशासन अलर्ट हुआ और देशभर में बेसमेंट में चल रही कोचिंग और तमाम दुकानें बंद कराई जा रही है.
HIGHLIGHTS