मेडिकल से तिलवारा रोड पर कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन,महापौर की फोटो को गड्ढे के पानी में तैरते हुए की जमकर नारेबाजी

By: PalPal India News
August 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कांग्रेस पार्षद दल ने तिलवारा घाट में आज जमकर प्रदर्शन किया और खराब सड़क पर पौधे और महापौर जगत बहादुर अन्नू की फोटो लगाकर विरोध जताया। साथ ही कहा कि मेडिकल से तिलवारा तक सड़क फाइलों में बन चुकी है, पर हकीकत यह है कि आज भी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने खराब रोड पर बेसरम के पौधे लगाए और महापौर की फोटो को गड्ढे के पानी में तैरते हुए जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा का कहना है कि कोरोना काल में तत्कालीन मंत्री तरुण भनोट ने शहनाला से लेकर तिलवारा तक की रोड स्वीकृत की थी। पर बाद में टेंडर निरस्त कर दिया गया जिसके कारण रोड आज तक नही बनी।

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल से तिलवारा रोड पर कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन।
  • खराब रोड पर बेसरम के पौधे लगाए।
  • महापौर की फोटो को गड्ढे के पानी में तैरते हुए की जमकर नारेबाजी।
  • मेडिकल से तिलवारा रोड पर कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *