पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह । दमोह जिले से गायब हुई चार छात्राओं को मुंबई से गोंडवाना सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से दमोह लाया गया। दमोह पुलिस और परिजनों के साथ चारों छात्राएं सिटी कोतवाली पहुंची कोतवाली पुलिस इन छात्राओं से पूछताछ कर रही है कि वह मुंबई कैसे पहुंची और किसने उन्हें वहां पर आने के लिए कहा था। परिजनों का कहना है कि छात्राओं को किसी महिला ने फोन पर नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके बाद वह यहां से निकली थीं।
दूसरी बात यह भी सामने आई है, कि लट्टू अहिरवार अपनी दोनों बेटियों की शादी करना चाहता था और बेटियां शादी करने को तैयार नहीं थीं। वो पढ़ना चाहती थीं इसलिए सहेलियों के साथ भागी थीं।
HIGHLIGHTS