मॉडल रोड पर सड़क पर खड़े वाहनों के काटे चालान,बेसमेंट में कराएं गाड़ियों की पार्किंग

By: PalPal India News
August 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मॉडल रोड स्थित मॉल में टाटा वेस्ट साइड के शोरूम के बाहर बीच रोड पर खड़ी सैकड़ो गाड़ियों के कारण जाम के हालात बन रहे थे। जिस पर पुलिस ने कारवाई की बेसमेंट में पार्किंग होने के बावजूद बीच रोड पर खड़ी गाड़ियों को लेकर की गई। शिकायत पर ट्रैफिक डीएसपी पूरे अमले के साथ कार्रवाई करने पहुंचे और बीच सड़क पर खड़ी गाड़ियों के चालान काटे मॉल प्रबंधन को हिदायत दी गई कि वह गार्ड तैनात करें और बेसमेंट में गाड़ियां पार्क कराएं ताकि सड़क पर जाम के हालात न बनें ट्रेफिक पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

HIGHLIGHTS

  • मॉल के संचालकों को दी गई हिदायत।
  • बेसमेंट में कराएं गाड़ियों की पार्किंग।
  • मॉडल रोड पर सड़क पर खड़े वाहनों के काटे चालान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *