पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गौतम जी की मढिया के पास स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सावन माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के प्रतिदिन सैंकड़ों लोग आकर पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उनका रुद्राभिषेक कर रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के द्वारा कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी भी की जा रही है। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारीयों का कहना है, कि इस कावड़ यात्रा में सैंकड़ों लोग हिस्सा लेंगे और ग्वारीघाट से नर्मदा जल लाकर मंदिर में स्थापित भगवान शंकर का नर्मदा जल से अभिषेक करेंगे।
HIGHLIGHTS