32 वर्षीय युवक की पत्थर लगने से मौत,पुरानी रंजिश को लेकर किया पथराव

By: PalPal India News
August 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में 32 वर्षीय युवक की पत्थर लगने से मौत हो गई, घटना घमापुर थाना के नवीन दुर्गा मंदिर के पास की है जहां मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक में बैठकर घर जा रहा था। जैसे ही वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा तभी उसको अचानक ही सिर पर पत्थर लगा और बाइक में सवार तीनों नीचे गिर गए। आनन-फानन में दोनों दोस्त घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम राकेश कुमार है। घटना की जानकारी मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज भेज आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक राकेश अपने दोस्त सन्नी सिंह की ससुराल गौरी घाट से लौट रहा था, उस दौरान यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवक राकेश गोटिया घमापुर के चांदमारी के पास रहता था। देर रात करीब 1 बजे वह अपने दोस्त सन्नी सिंह की ससुराल में हुए एक कार्यक्रम से लौट कर आ रहे थे। बाइक में राकेश के साथ सन्नी और शुभम बैठे हुए थे। बाइक राकेश चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नवीन दुर्गा मंदिर के पास पहुंची तभी अचानक ही उनके ऊपर पथराव होने लगा, पत्थर तीनों को लगे, इसी बीच एक पत्थर राकेश सिंह के सिर पर आकर लग गया जिसके चलते तीनों बाइक से नीचे गिर गए। आसपास देखा तो दो पक्षों का विवाद चल रहा था। घटना के बाद सन्नी और शुभम राकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

HIGHLIGHTS

  • 32 वर्षीय युवक की पत्थर लगने से मौत
  • पुरानी रंजिश को लेकर किया पथराव
  • बाइक से निकल रहा था मृतक तभी लगा पत्थर
  • पुलिस ने आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है

60 responses to “32 वर्षीय युवक की पत्थर लगने से मौत,पुरानी रंजिश को लेकर किया पथराव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *