पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के मन में मैहर जिले के विकास के लिए जो ललक है कुछ ही दिनों में नवागत जिलों के श्रेणी में मैहर जिला अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखेगा। जल्द मैहर की दशा और दिशा बदली नजर आएगी आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी विधायक मैहर ने आज मैहर को दूसरी बड़ी सौगात दी है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैहर वासियो के लिए मील का पत्थर साबित होगी। चतुर्वेदी के प्रयासो से आज मैहर को 300 बिस्तर के जिला अस्पताल की सौगात मिली इसके कुछ दिन पूर्व ही विधायक ने मैहर को जिला पशु चिकित्सालय की सौगात देते हुए उपसंचालक की पदस्थापना कराई थी। जिसका फायदा मैहर वासियो को मिलता ही रहेगा।
HIGHLIGHTS