स्व मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि,गहोई वैश्य पंचायत सभा ने दी श्रद्धांजलि

By: PalPal India News
August 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती पर आज उन्हें याद किया गया। गहोई वैश्य पंचायत के पदाधिकारीयों ने मानस भवन के पास स्थित स्वर्गीय मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी रचनाओं को याद किया। गहोई वैश्य पंचायत सभा के पदाधिकारीयों ने कहा कि स्वर्गीय मैथिली शरण गुप्त ने कई कविताएं लिखी। लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति से ओत प्रोत उनकी कविताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मन में जोश और जुनून भर दिया था। इसीलिए महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी।

HIGHLIGHTS

  • स्व मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि।
  • स्व मैथिलीशरण गुप्त की जयंती।
  • गहोई वैश्य पंचायत सभा ने दी श्रद्धांजलि।
  • मानस भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *