पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के मदन महल क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच जमकर गैंगवार हुई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग भी हुई। फायरिंग के दौरान दोनों ही पक्ष से एक-एक युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों ही गैंग का मदन महल, गढ़ा, संजीवनी नगर तरफ आतंक हैं। गैंगवार की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। दो बदमाश को गोली लगी हैं।
दरअसल, मदन महल के रहने वाले मुक्कू पटेल और अंशुल केवट शहर के कुख्यात बदमाश हैं। इनकी जबलपुर में गैंग चलती हैं। अक्सर इनके बीच वर्चस्व को लेकर विवाद भी होता आया हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को एक बार फिर आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई।
जानकारी के मुताबिक यादव कालोनी में रहने वाला मुक्कू पटेल जब अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी अंशुल केवट अपने साथी गौरव ठाकुर और चार अन्य लड़कों के साथ आया और फायरिंग कर दिया, मुक्कू पटेल ने भी फायरिंग की।
घटना में मुक्कू और गौरव के कमर में गोली लगी हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंची मदन महल थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि मुक्कू पटेल और अंशुल केवट शातिर बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली, फायरिंग के दर्जनों मामले दर्ज हैं। गैंग के फरार बदमाशों की भी तलाश की जा रहीं हैं।
HIGHLIGHTS