पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा आयोजित 35वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। इस मौके पर पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता नॉर्दर्न रेलवे की टीम को विजेता की ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेल जोन के तहत आने वाले मंडलों के 78 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के जरिए आगामी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
HIGHLIGHTS