पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। फर्जी अंकसूची के दम पर एक महिला ने 30 साल नौकरी की। अफसरों को फर्जीवाड़े की जानकारी लगी तो जांच करवाई। जिसमें पता चला कि कक्षा पांचवी और आठवीं की फर्जी अंकसूची लगाकर एक महिला ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर में भृत्य की नौकरी पा ली। जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बेलबाग पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर में अनीशा बेगम की नियुक्ति हुई। आठ मई 1995 को अनीशा को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। इसके बाद अनीशा वहां भृत्य की नौकरी करने लगी। 30 साल बाद हाल ही में शिकायत हुई कि अनीशा की अंकसूचियां फर्जी हैं। जिस पर जांच के आदेश हुए। मामले की जांच बढ़ी,उसकी सेवा पुस्तिका देखी गई, तो उसमें केवल पांचवीं पास की जानकारी दर्ज थी। जांच में पता चला कि पांचवी की अंकसूची बनाकर उसने नौकरी हासिल कर ली थी, लेकिन बाद में आठवीं की भी अंकसूची बनाई। जांच के बाद उस पर एफआईआर दर्ज की गई।
HIGHLIGHTS