मछली पकड़ने गए किशोर और युवक डूबे,बेलखेड़ा के खेत में भरा था पानी, रेस्क्यू जारी

By: PalPal India News
August 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में मछली पकड़ने गए किशोर और युवक खेत में डूब गए। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के कारण खेत में 20 फीट पानी भरा हुआ है। बेलखेड़ा पुलिस के अनुसार, ग्राम हिनोतिया निवासी आदर्श गौड़, रंजीत गौड़ तथा संतोष ठाकुर गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर हिरण नदी के किनारे अरविंद दुबे के खेत में मछली पकड़ने गए हुए थे। खेत में बारिश के कारण 20 से 25 फीट पानी भरा हुआ था।

आदर्श और रंजित तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। संतोष किनारे बैठकर उनके कपड़ों को ताक रहा था। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जाल डालते समय किशोर और युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। किनारे बैठे युवक ने घटना के संबंध में ग्राम वासियों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। दोनों के शव बरामद नहीं हुए हैं और उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

HIGHLIGHTS

  • मछली पकड़ने गए किशोर और युवक डूबे।
  • बेलखेड़ा के खेत में भरा था पानी, रेस्क्यू जारी।
  • अभी तक युवकों का नहीं चला पता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *