एक्सीडेंट में मौत के बाद भी नहीं हुई एफआईआर,पुलिस पर लगाए लीपा पोती करने के आरोप

By: PalPal India News
August 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कछपुरा ब्रिज के ऊपर दो दिन पहले हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लेकिन दो दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से गुस्साआए मृतक के परिजनों ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में यादव कॉलोनी पुलिस चौकी का घेराव किया और पुलिस से कार चालक चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शनकरियों का कहना है कि दो दिन हो जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की और ना ही मृतक के पिता के बयान लिए। ऊपर से वकील समझौता कराने के लिए यादव कॉलोनी पुलिस चौकी में डेरा डाले रहे पुलिस इस मामले में लीपा पोती कर रही है। इधर पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद कार चालक चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था और इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • मृतक के परिजनों ने घेरी यादव कॉलोनी पुलिस चौकी।
  • एक्सीडेंट में मौत के बाद भी नहीं हुई एफआईआर।
  • पुलिस पर लगाए लीपा पोती करने के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *